Sitapur City

चलती बस में बैलेंस बिगड़ा…गेट से रोड पर गिरी शिक्षिका ने दम तोड़ा

बस के दरवाजे तक पहुंचीं दिव्यांग सहायक अध्यापिका अचानक नीचे गिरीं, हादसे के बाद यात्रियों में मची अफरा-तफरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिसावां में थी तैनाती

सीतापुर, 29 मई 2026:

रामपुरकलां क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर चलती रोडवेज बस से गिरकर एक सहायक अध्यापिका की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस में सवार शिक्षिका दरवाजे के पास पहुंचीं और अचानक बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रोडवेज बस महमूदाबाद से सीतापुर जा रही थी। इसी दौरान पट्टी गांव के पास बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर बस में सवार विभा गुप्ता अचानक दरवाजे के पास पहुंचीं। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से नीचे गिर गईं। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तुरंत बस रोक दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिक्षिका को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विभा गुप्ता महमूदाबाद के सरावगी टोला मोहल्ले की रहने वाली थीं।

ये भी पढ़ें:

वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिसावां में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। बताया गया कि वह एक हाथ से दिव्यांग थीं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस बस चालक और परिचालक से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  नशे में दौड़ाई बस...राहगीर को मारी ठोकर, कई वाहनों को ठोंका, ड्राइवर की जमकर हुई कुटाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link