Sitapur City

अग्निकांड से तीन की मौत का CM योगी ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को तुरंत दिलाई राहत

यूपी के सीतापुर जनपद के महमूदाबाद के सरैया चलाकापुर में हुआ था हादसा, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

सीतापुर, 6 अप्रैल 2026:

यूपी के सीतापुर जिले की महमूदाबाद तहसील के ग्राम सरैया चलाकापुर में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में शासनादेश के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर कर दी। इस सहायता से पीड़ित परिवारों को कठिन समय में कुछ राहत मिली है।

इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे पीड़ितों को जल्द से जल्द स्थायी राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को अन्य संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं जिससे वे इस दुखद घटना से उबर सकें।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : गणेश पूजा पंडालों में आयोजनों को भव्य बनाने की होड़ लगी, गूंज रहे जयकारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link