Lucknow City

​’सौरभ’ बनकर किया शिकार, अश्लील वीडियो बना धर्मांतरण का दबाव, ‘सैलून वाले’ शोएब की करतूत उजागर!

लखनऊ में ​इंस्टाग्राम पर रची साजिश, गोंडा का शोएब 15 साल की किशोरी को बना रहा था शिकार, मोबाइल से मिलीं अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो

​लखनऊ, 11 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके में पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाने और धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शोएब अख्तर ने अपना धर्म छिपाया और सौरभ सिंह बनकर एक किशोरी का जीवन बर्बाद करने की साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​इंस्टाग्राम से दोस्ती, फिर ‘डिजिटल’ ब्लैकमेलिंग

​मूल रूप से गोंडा जिले के वजीरगंज का रहने वाला शोएब अख्तर लखनऊ के रैथा रोड पर ‘प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून’ नामक बाल काटने की दुकान चलाता था। छानबीन में पता चला कि आरोपी ने करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर खुद को ‘सौरभ सिंह’ बताकर किशोरी से दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसने किशोरी को अपने झांसे में लिया और धोखे से उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जब पीड़िता को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने दूरी बनानी चाही तो शोएब का असली चेहरा सामने आ गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-11 at 2.58.28 PM

​धर्मांतरण का दबाव और घिनौनी हरकत

​आरोप है कि सच्चाई उजागर होने के बाद शोएब ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि यदि वह मुसलमान नहीं बनी तो उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। किशोरी के इनकार करने पर आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और वीडियो वायरल कर दिए।

कुछ लोगों की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी

​एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को आरोपी की करतूतों का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़कर सैरपुर पुलिस के हवाले किया। शुरुआती जांच में शोएब के मोबाइल फोन ने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। उसके फोन से कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह एक बड़े ‘सिंडिकेट’ या आदतन अपराधी की तरह लड़कियों को शिकार बना रहा था।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शोएब के निशाने पर और कितनी लड़कियां थीं और क्या इस साजिश में उसके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बेगानी शादी में खाने के दीवाने बने एलयू के छात्र, विरोध पर बोल दिया हमला… की तोड़फोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button