Lucknow City

महाकुंभ में वायरल हुईं ‘मोनालिसा’ पहुंचीं लखनऊ… फिल्म निर्देशक के लिए कही ये बात

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2025 :

प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। मोनालिसा पहली बार लखनऊ पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म और अपने जीवन के संघर्ष के सफर को साझा किया।

लखनऊ के विकासनगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोनालिसा ने कहा, फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। शुरू में परिवार ने मना किया था, लेकिन बाद में सबने समर्थन किया। निर्देशक सनोज मिश्रा मेरे लिए पिता समान हैं। उन्होंने मुझ जैसी गरीब लड़की को हवाई जहाज तक पहुंचा दिया।” उन्होंने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से वे पढ़-लिख नहीं सकीं, लेकिन अगर भविष्य में सक्षम हुईं तो बच्चों के लिए एक स्कूल खोलने का सपना जरूर पूरा करेंगी।

फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने जेल में रहते हुए लिखी थी। उन्होंने कहा, मैंने ठान लिया था कि मोनालिसा को आगे बढ़ाऊंगा, लेकिन कुछ लोगों की साजिश के चलते मुझे जेल जाना पड़ा। वहीं मैंने इस फिल्म की कहानी लिखी। निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसे फरवरी 2026 में रिलीज किया जाएगा। इस दौरान अभिनेता अमित राव (अभिनेता राजकुमार राव के भाई) और अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अभिषेक ने बताया कि यह फिल्म एक भावनात्मक प्रेम कहानी है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  मंदिर पहुंची रेशमा बानो, प्रेमी अभिषेक संग रचाई शादी, कहा...बालिग हूं, ये मेरा फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link