Lucknow City

मोहनलालगंज में घूमी फगुवारों की टोली… फूलों की होली संग झूम उठे लोग

टोली ने दी फाग गीतों की प्रस्तुति, होली के उल्लास में पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक समरसता की दिखी खूबसूरत झलक

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 28 फरवरी 2026:

होली पर्व की धूम शुरू हो गई है। इसी के तहत मोहनलालगंज कस्बे में फगुवारों की टोली ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। ढोलक, मंजीरा और झांझर की थाप पर देर शाम तक चले इस आयोजन में संगीत, भक्ति और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला।

फगुवारों ने ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ व ‘उड़त गुलाल लाल भए बदरा’ और ‘फाग खेलन आए नंदलाल’ जैसे पारंपरिक गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों की ताल पर लोग खुद को रोक नहीं सके और पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया। आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम के दौरान ललित मिश्रा ने फगुवारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर कलाकारों ने आभार जताया और होली की इस पुरानी परंपरा को आगे भी जीवित रखने का संकल्प लिया। समापन से पहले बार महामंत्री ललित मिश्रा, उद्भव मिश्रा, कार्तिकेय, सक्षम और साक्षी ने फगुवारों के साथ फूलों की होली खेली। गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच लोगों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मोहन दीक्षित और माधव दीक्षित समेत सूरज पाण्डेय, राघव दीक्षित, विनीत शुक्ल, बच्चा मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मलिहाबाद : गौरव द्वार विवाद पर अर्कवंशी समाज का बवाल... नारे गूंजे, प्रदर्शन व पत्थरबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button