Ayodhya

Ayodhya News : रामलला दर्शन की प्लानिंग अब 15 नहीं 90 दिन पहले, पासों की संख्या दोगुनी से ज्यादा

ऑनलाइन सुगम दर्शन पास रोजाना 975 से बढ़ाकर 2,000 किए गए, आठ चरणों में मिलेगी बुकिंग की सुविधा, संदिग्ध आवेदनों की जांच के बाद जारी होंगे पास

अयोध्या, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु अब तीन महीने पहले से तैयारी कर सकेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुगम दर्शन पास की व्यवस्था में बदलाव करते हुए बुकिंग की अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन करने का फैसला किया है। ऑनलाइन पासों की संख्या भी बढ़ाकर रोजाना 2,000 कर दी गई है। इससे दूर-दराज से आने वाले रामभक्तों को यात्रा, रेल टिकट की बुकिंग, ठहरने की व्यवस्था करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

सात अग्रिम चरणों में मिलेगी बुकिंग की सुविधा

ट्रस्ट के एक्स अकाउंट पर जारी नई व्यवस्था के तहत अब सुगम दर्शन पास एक साथ जारी नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन की तारीख से 90, 62, 30, 14, 7, 3 या 1 दिन पहले बुकिंग का अवसर मिलेगा। इसके अलावा दर्शन वाले दिन तत्काल पास भी जारी किए जाएंगे। इस तरह पास वितरण के कुल आठ चरण होंगे। इस व्यवस्था से उन श्रद्धालुओं को भी मौका मिलेगा, जो पहले से यात्रा की योजना नहीं बना पाते हैं। अलग-अलग समय पर बुकिंग खुलने से किसी एक दिन या समय पर ऑनलाइन पास लेने के लिए होने वाली भीड़ का दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी।

तकनीकी जांच के बाद मिलेगी पास जारी होने की सूचना

ट्रस्ट ऑनलाइन बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए नई सत्यापन प्रणाली तैयार कर रहा है। इसके तहत अग्रिम बुकिंग का आवेदन जमा करते ही पास की पुष्टि नहीं होगी। आवेदन की तकनीकी जांच के बाद सामान्य तौर पर 24 से 48 घंटे के भीतर पास जारी करने के फैसले की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

ट्रस्ट के मुताबिक, आवेदन जमा होने को पास की अंतिम मंजूरी नहीं माना जाएगा। इस प्रक्रिया से संदिग्ध बुकिंग की पहचान करने के साथ तकनीकी माध्यमों से होने वाले दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि, दर्शन वाले दिन तत्काल पास के लिए यह प्रतीक्षा अवधि लागू नहीं होगी। इन पासों की पुष्टि तत्काल की जाएगी।

Advertisement

पास के लिए पैसे मांगे तो यहां करें शिकायत

ट्रस्ट ने साफ किया है कि सुगम दर्शन पास पूरी तरह मुफ्त हैं। किसी व्यक्ति या एजेंट को पास बनवाने के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। श्रद्धालुओं की शिकायत सीधे ट्रस्ट तक पहुंचाने के लिए दो माध्यम तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें अगले एक सप्ताह में सक्रिय करने की तैयारी है। शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 80095 22111 या ईमेल report@srjbtk.org का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ट्रस्ट को मिलने वाली शिकायतों की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालु वेबसाइट https://online.srjbtkshetra.org⁠ का ही अधिकृत बुकिंग के लिए इस्तेमाल करें।

सुरक्षा मजबूत करने के लिए होगा तकनीकी बदलाव

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविन्ददेव गिरि ने सुगम दर्शन पास व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), आईटी विभाग के अधिकारियों सहित ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। ऑनलाइन पासों की संख्या बढ़ाने का फैसला तत्काल लागू कर दिया गया है। सात अग्रिम चरणों में बुकिंग, नई सत्यापन प्रणाली सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बदलाव सॉफ्टवेयर में जरूरी सुधार और परीक्षण पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे। ट्रस्ट श्रद्धालुओं की मांग, बुकिंग की स्थिति के आधार पर पासों की संख्या में आगे भी बदलाव कर सकता है।

ये भी पढ़ें  चढ़ावा चोरी मामला: विपक्ष पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- पहले बाबरी मस्जिद के चंदे का दें हिसाब

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link