Ayodhya

चढ़ावा चोरी मामला: विपक्ष पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- पहले बाबरी मस्जिद के चंदे का दें हिसाब

डिप्टी सीएम पहुंचे अयोध्या, महोली में बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, दिल्ली में संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन पर साधा निशाना

अनिल निषाद

अयोध्या, 31 जुलाई 2026ः

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वे महोली गांव में बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब मांगा जाए, उसके बाद राम मंदिर की बात की जाए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महोली गांव में बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता, किसान नेता एवं पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुन्ना सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने मुन्ना सिंह के सार्वजनिक जीवन और किसानों के हित में किए गए कार्यों को भी याद किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुए।

ये भी पढ़ें:

डिप्टी सीएम ने विपक्ष के प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। विपक्ष को पहले अपने पुराने मामलों पर जवाब देना चाहिए, इसके बाद राम मंदिर को लेकर सवाल करना चाहिए। दरअसल, दिल्ली में संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव भगवा वेशभूषा में चंदा मांगते नजर आए, जबकि राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने चंदा दिया।

ये भी पढ़ें  भाजपा ने जिसे बताया देश की छवि खराब करने वाली हरकत...कांग्रेस ने इस 'होर्डिंग' में जताया गर्व

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link