Ayodhya

सपा के बागी विधायक अभय सिंह कल बीजेपी में होंगे शामिल, सदस्यता ग्रहण में पहुंचेंगे कई दिग्गज नेता

अमेठी के गौरीगंज में आयोजित होगा कार्यक्रम, गोसाईगंज विधानसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की, पार्टी नेतृत्व के आदेश का करेंगे सम्मान, स्मृति ईरानी व पंकज चौधरी के पहुंचने की उम्मीद

अनिल निषाद

अयोध्या, 13 अक्टूबर 2026ः

समाजवादी पार्टी से निष्कासित गोसाईगंज विधायक अभय सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह जानकारी अभय सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में स्वयं दी। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मौजूद रहने की उम्मीद है। अभय सिंह इससे पहले भी भाजपा के मंचों पर नजर आ चुके हैं, लेकिन अब वह औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

‘पार्टी की नीतियों से हूं प्रभावित’

अभय सिंह ने गोसाईगंज विधानसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जहां से चुनाव लड़ने का निर्देश देगा, वह उसका सम्मान करेंगे। भाजपा में शामिल होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों, ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे और गरीबों, मजदूरों, किसानों समेत समाज के सभी वर्गों के कल्याण की विचारधारा से प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें:

‘रामचरित मानस का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। रामचरित मानस जलाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सपा नेतृत्व ने प्रभावी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस आस्था और संस्कृति से जुड़ा ग्रंथ है और इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अयोध्या विधानसभा सीट को लेकर अभय सिंह ने दावा किया कि भाजपा के चुनाव चिह्न पर कोई भी प्रत्याशी कम से कम 25 हजार वोटों से जीत सकता है। उन्होंने मजबूत प्रत्याशी की जीत का अंतर एक लाख वोटों तक पहुंचने की संभावना भी जताई। उनके इस बयान और भाजपा में संभावित प्रवेश को लेकर अयोध्या की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Ram Mandir चढ़ावा विवाद पर अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- चंपत राय की हो गिरफ्तारी, सिटिंग जज से कराएं जांच

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link