Ayodhya

पंकज चौधरी पहुंचे अयोध्या, विपक्षियों पर बरसे, बोले- हारने पर EVM तो कभी चुनाव आयोग को देते हैं दोष

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सत्ता हासिल करने के लिए राहुल गांधी व अखिलेश यादव को नहीं खोनी चाहिए अपनी गरिमा, तीन विधायकों ने सपा को कह दिया अलविदा

अनिल निषाद

अयोध्या, 14 अक्टूबर 2026ः

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारी तक जमीन पर उतर आए हैं और विपक्षियों पर तीखा हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। वे अमेठी के गौरीगंज में समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत जनता के जनादेश से तय होती है, लेकिन विपक्ष हारने पर कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोषी ठहराता है।

पंकज चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि सत्ता हासिल करने के लिए इतना नीचे गिरना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीयत और नीति में खोट के कारण तीनों विधायकों ने अखिलेश यादव को टाटा कह दिया है। अब सपा प्रमुख को आत्ममंथन करने और जनता के मन और जनादेश को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली किसी परिवार की जागीर नहीं हैं। इन क्षेत्रों के मतदाता अपने विवेक से फैसला करते हैं और लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही सर्वोपरि होता है।

ये भी पढ़ें:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बयानबाजी के दौरान भाषा की मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए। संवैधानिक संस्थानों पर टीका-टिपप्णी करने से बचना चाहिए। अयोध्या एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक रामचन्दर यादव, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, तिलकराम मौर्या, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, शैलेन्द्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रामनगरी में नजूल की जमीन पर खोल रखी थीं दुकानें... बुलडोजर एक्शन में अवैध निर्माण जमींदोज

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link