AyodhyaNational

Ayodhya News : मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प पर जली सेवा ज्योति, गरुड़ द्वार तक निकली यात्रा

सहादतगंज में विकसित भारत संकल्प सभा के बाद निकली पदयात्रा, विनोद तावड़े बोले- सत्ता नहीं, समाज सेवा भाजपा की राजनीति का आधार

अनिल निषाद

अयोध्या, 7 अक्टूबर 2026:

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को रामनगरी अयोध्या में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। सहादतगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुना। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा शुरू हुई, जो रामपथ स्थित गरुड़ द्वार तक पहुंची।
ayodhya-news-pm-modi-25-years-seva-jyoti-yatra-sahadatganj-garud-dwar (2)

यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए। हाथों में सेवा ज्योति लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। यात्रा के दौरान रामनगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी नजर आई।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं अपितु समाज की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सेवा को अपने राजनीतिक जीवन का आधार मानकर काम करता है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना, जरूरतमंदों की सहायता करना और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

Advertisement

क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने महानगर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम ‘सेवा ज्योति चौराहा’ रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा चौराहा सेवा, समर्पण और समाज के प्रति दायित्व की भावना का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी शिव भूषण सिंह, एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, चंद्रभान पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बिहार में नीतीश कुमार ही होंगे एनडीए गठबंधन के सीएम : राजनाथ सिंह

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link