Sitapur City

भारी वाहन से टकराकर बाइक में भड़की आग…. जिंदा जलकर दम तोड़ बैठा युवक

रामकोट थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर हादसा, दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलसा

सीतापुर, 24 जनवरी 2026:

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक में आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और उसकी टंकी फटने से आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसे युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:

थाना प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें  बुआ-भतीजे में 'ऑल इज वेल': आकाश की वापसी मायावती के लिए मजबूरी या जरूरत?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link