Sitapur City

पुलिस कस्टडी में जेल गेट पर आरोपी ने ब्लेड से काटी गर्दन… हालत गंभीर

नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोप में एक माह से था फरार, गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाते समय हुई घटना, सुरक्षा में चूक की जांच शुरू

सीतापुर, 20 फरवरी 2026:

सीतापुर जिले में पुलिस कस्टडी के दौरान एक आरोपी युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ब्लेड से अपनी गर्दन काटने की कोशिश की गई। हड़बड़ाई पुलिस को उसे जेल की जगह हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना रामपुर कला के ग्राम बाबूपुरवा निवासी आरोपी 29 वर्षीय आशीष पर 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप लगा था। बताया गया कि जनवरी 2026 में दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के बाद आरोपी करीब एक महीने तक फरार रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में थी। पुलिस आरोपी को जिला कारागार ले जा रही थी। इसी दौरान जेल गेट पर पहुंचते ही उसने अपने पास छुपाकर रखे ब्लेड से अचानक गले पर वार कर लिया। घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन उसे निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास ब्लेड कैसे पहुंचा और कस्टडी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

ये भी पढ़ें  PGI के संविदाकर्मी की सिर कूच कर हत्या... मोबाइल लापता, बाइक मिली, उलझी पहेली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button