Sitapur City

हरियाणा की कार, बिहार की नंबर प्लेट… पकड़ी गई शराब की खेप, व्हाट्सएप कॉल से करते थे बात

फर्जी नंबर प्लेट व फास्टैग के सहारे हरियाणा से बिहार तक शराब पहुंचाने का चल रहा था खेल, पुलिस ने कार से 750 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया

सीतापुर, 30 मई 2026:

सीतापुर के महोली क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत की 750 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक कुसैला ओवरब्रिज के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के खानपुर क्षेत्र निवासी मुनेश और मन्नू के रूप में हुई है।

Liquor Smuggling Busted Key Details on Arrest (1)

ये भी पढ़ें:

जिस कार से शराब बरामद हुई वह सोनीपत की पूनम के नाम दर्ज है। कार पर बिहार की नंबर प्लेट लगाई गई थी ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। वाहन पर लगा फास्टैग भी उसी फर्जी नंबर के हिसाब से इस्तेमाल किया जा रहा था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरियाणा के एक ढाबे से शराब उठाते थे और मुजफ्फरपुर के एक ढाबे पर पहुंचाकर खेप उतार देते थे। इसके बदले उन्हें हर खेप पर 15 हजार रुपये मिलते थे। तस्कर खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े लोगों से केवल व्हाट्सएप के जरिए संपर्क रखते थे ताकि बातचीत का रिकॉर्ड आसानी से सामने न आए।

जांच में यह भी पता चला है कि हरियाणा के चिड़ाना गांव स्थित अंजलि ढाबा पर वाहन की नंबर प्लेट बदली जाती थी। पुलिस अब फर्जी फास्टैग तैयार करने वालों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा घपले की आंच सीतापुर तक... नैमिष के शक्तिपीठ में CCTV बढ़ाने की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button