Sitapur City

दूध देने से पहले डिब्बे में कई बार थूका, कैमरे में कैद हुई करतूत, पुलिस ने दूधवाले को सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई, आरोपी ने थूकने से किया इनकार, कहा- वह दूध सूंघ रहा था, मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की गई

सीतापुर, 7 जुलाई 2026:

सीतापुर जिले में एक दूधवाले का कथित तौर पर ग्राहक के दूध के डिब्बे में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।
sitapur-milkman-arif-arrested-spitting-in-milk-container-viral-video (2)

जानकारी के मुताबिक इमलिया सुल्तानपुर निवासी आरिफ रोज की तरह नैपालापुर इलाके में एक ग्राहक के घर दूध देने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने बाइक खड़ी की। दूध का डिब्बा निकाला। घर का दरवाजा खुलने का इंतजार करते समय उसने दूध के डिब्बे में कई बार थूका। वायरल वीडियो में एक हाथ में डिब्बे का ढक्कन दिखा। वहीं उसी दौरान वो मुंह को डिब्बे के करीब ले जाते दिखा। ऐसा करते समय वो चौकन्ना होकर इधर-उधर देखता भी रहा।
sitapur-milkman-arif-arrested-spitting-in-milk-container-viral-video (3)

फिलहाल आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरिफ ने दूध में थूकने के आरोप से इनकार किया। उसका कहना था कि वह सिर्फ यह देखने के लिए दूध सूंघ रहा था कि कहीं वह खराब तो नहीं हो गया।

ये भी पढ़ें:

कोतवाली पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  अब एक क्लिक में विकास कार्यों का पूरा हिसाब : LDA का GIS सिस्टम खत्म करेगा डुप्लीकेट टेंडरों का खेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link