Sitapur City

पत्नी ने प्रेमी से कराया पति का कत्ल…पुलिस ने किया खुलासा, दोनों गए जेल

लखीमपुर में रहने वाले मनीष बाजपेयी की ससुराल कमलापुर के गांव निजामाबाद में थी। उसकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद ससुरालीजन ने मनीष का विवाह साली काजल से करा दिया था

सीतापुर, 28 नवंबर 2025:

कमलापुर क्षेत्र में पति की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी काजल और उसके प्रेमी अजीत ने मिलकर मनीष बाजपेयी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

लखीमपुर में रहने वाले मनीष बाजपेयी की ससुराल कमलापुर के गांव निजामाबाद में थी। उसकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद ससुरालीजन ने मनीष का विवाह साली काजल से करा दिया था। वहीं काजल का पहले से लखीमपुर के मूड़ाधामू टिकरा निवासी अजीत से प्रेम संबंध चल रहा था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

WhatsApp Image 2025-11-28 at 12.27.20 PM

ये भी पढ़ें:

मनीष मंगलवार को अपनी ससुराल निजामाबाद आया था। बुधवार सुबह पत्नी काजल उसे स्कूटी से छोड़ने के बहाने घर से लेकर निकली। बरईखेड़ा तिराहे के पास पहले से अजीत और उसका एक साथी छिपा हुआ था। मौके पर पहुंचते ही अजीत ने बांके से मनीष पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना के बाद काजल के बयान में विरोधाभास मिला, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल ली।
पुलिस ने बरगद के पेड़ के पास से हत्या में इस्तेमाल बांका व खून से सने कपड़े और घटना में प्रयुक्त स्कूटी समेत पुलिस ने अन्य सभी साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश सिंह के मुताबिक, काजल और प्रेमी अजीत गिरफ्तार कर जेल भेजे जा रहे हैं। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें  पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस हिरासत में बंद 450 किसानों को जल्द किया जाएगा रिहा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link