CrimeUttar Pradesh

सगी बहनों पर किया फायर फिर युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेम प्रसंग की आशंका

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 2 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। तीनों को नाजुक हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त कर कहा जा रहा है युवक प्रेमिका की शादी तय होने पर नाराज था।

कैंट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात

ये भी पढ़ें:

कैंट थाना क्षेत्र में कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात अमन यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर घर पर उनकी बहन नैंसी और पूजा मौजूद थीं। इसी बीच दूर के रिश्ते में मौसेरा भाई लगने वाला मनदीप यादव घर में घुसा और असलहा निकाल कर फायर कर दिया। पेट और सीने में गोली लगने से नैंसी और पूजा लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। बताते हैं कि हमलावर मनदीप आजमगढ़ का रहने वाला है। दोनों बहनों को गोली मारने के बाद उसने खुद पर भी एक फायर किया।

युवती की शादी तय होने पर नाराज था युवक, तीनों की हालत नाजुक

ताबड़तोड़ तीन फायर होने से आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। यहां पूजा नैंसी के साथ मनदीप खून से लथपथ मिले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी व कैंट थाने की पुलिस पहुंची। तीनों को नाजुक हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे शुरुआती जांच में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि पूजा की शादी तय हो गई थी और कुछ दिन पूर्व मंगनी की रस्म हुई थी। प्रेम में पड़ा मनदीप इसी बात को लेकर नाराज था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें  गांवों में ड्रोन से बदमाशों द्वारा रेकी की अफवाह – ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरे, पुलिस ने स्थिति संभाली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link