Uttar Pradesh

कानपुर जू में बाघ ‘प्रशांत’ की लंबी बीमारी के बाद मौत, अब नहीं सुनाई देगी गुर्राहट।

कानपुर,14 नवंबर 2024

कानपुर प्राणी उद्यान के सबसे बुजुर्ग बाघ प्रशांत की 19 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। लकवे से पीड़ित प्रशांत का इलाज चिड़ियाघर के अस्पताल में चल रहा था, और एक पैर में सुधार भी हुआ था। बुधवार शाम भोजन करने के बाद प्रशांत सो गया और अगली सुबह कोई हलचल न होने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाघ की मौत से चिड़ियाघर प्रशासन में शोक की लहर फैल गई, और अब जू में बाघों की संख्या 11 रह गई है।

जू प्रशासन के मुताबिक, बुधवार दोपहर तेंदुआ श्याम (17) श्याम की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। जू में लगातार दो प्राणियों की मौत से शोक की लहर है। तेंदुआ श्याम का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका अस्पताल के बगल में बने विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मिट्टी से सोना उगाने की कहानी : योगी सरकार के नवाचारों से UP के किसान बन रहे उद्यमी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link