Uttar Pradesh

पड़ोसी से चल रहा था जमीन विवाद…चौकी में महिला ने काटा हंगामा, दरोगा से भी उलझी

आदित्य मिश्र

अमेठी, 8 जून 2025:

यूपी के अमेठी जिले में मुंशीगंज थाना क्षेत्र की शाहगढ़ पुलिस चौकी में महिला ने जमकर हंगामा किया। शोर मचाती महिला दरोगा से भी उलझ गई धक्का मुक्की की। फिलहाल पुलिस ने संयम बरतते हुए जमीन का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ चौकी स्थित पलिया गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाली सुमित्रा पाल का पड़ोस के राम सुंदर पाल से जमीन विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार की सुबह दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। पुलिस द्वारा दोनो पक्षो को राजस्व का मामला बताकर समझाया बुझाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

इसी दौरान सुमित्रा पाल उग्र हो गई और चौकी प्रभारी से अभद्रता करने लगी। चौकी प्रभारी राज कुमार यादव ने जब महिला को समझाने की कोशिश की तो वो उनसे भी उलझ गई। इसी बीच किसी ने वहां हो रहे हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनो पक्षों को चौकी में बैठाकर शांति भंग की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें  कमाल की खेती : अयोध्या के राजित राम की अमरूद-शिमला मिर्च से कमाई बनी प्रेरक किसानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link