Uttar Pradesh

दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए मिला आखिरी मौका

सुल्तानपुर, 23 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले की एमपीएमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को पेश होने के लिए आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि वो 12 फरवरी को हाजिर हों वरना कार्रवाई होगी।

यूपी के अस्पतालों पर दिया था विवादित बयान

बता दें कि जनवरी वर्ष 2021 में सोमनाथ भारती ने जगदीशपुर रामलीला मैदान में हुई एक सभा में यूपी के अस्पतालों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस विवादित बयान पर जगदीशपुर के निवासी सोमनाथ साहू ने 10 जनवरी 2021 को स्थानीय कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि सोमनाथ भारती ने जमानत ले ली थी और सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे की कार्रवाई पर रोक भी लगा दी थी। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने यह रोक हटा ली। एमपीएमएलए कोर्ट ने पहले भी आरोप तय करने के लिए सोमनाथ को बुलाया था, लेकिन वे दो पेशियों में हाजिर नहीं हुए। वहीं उनके वकील ने उपस्थिति से छूट दिए जाने का प्रार्थनापत्र दिया। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 12 फरवरी को पेश होने का आदेश देकर कहा है कि यह उनके लिए अंतिम अवसर होगा, जिसमें आरोप तय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सर्द रातों में असहायों की सुध ले रही योगी सरकार, रैन बसेरों में पहुंचाए जा रहे निराश्रित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link