EntertainmentUttar Pradesh

एक और रामायण… बीफ खाने वाले रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम का किरदार

लखनऊ, 10 दिसंबर 2024:

‘रामायण’ जैसी कामयाबी शायद ही किसी टीवी सीरियल को मिली होगी। इसके प्रसारण के बाद राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोग प्रभु श्रीराम की तरह पूजने लगे। रामायण पर कई फिल्में बनी हैं। अब रामायण पर एक और फिल्म बन रही है। ये फिल्म बनने से पहले चर्चा में है। इसकी एक बड़ी वजह अभिनेता रणबीर कपूर हैं।

बीफ खाने के अपने शौक का बखान कर चुके हैं रनबीर

बीफ खाने वाले रणबीर कपूर अब भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म एनिमल में डार्क और वायलेंट रोल निभाने वाले रणवीर अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार निभाएंगे। इस पर सवाल खडे़ हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बीफ खाने वाला राम का किरदार कैसे निभा सकता है। बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मालूम हो कि रनबीर कपूर नॉनवेज के शौकीन हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू वायरल है जिसमें रनबीर कपूर खुद बीफ खाने के अपने शौक का बखान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी रही चर्चा

काफी दिनों तक ये फिल्म अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा में बनी थी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे और माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी दिखेंगी। बहरहाल रामायण पर बनी प्रभास और कृति सेनन की फ़िल्म आदिपुरुष के बाद लोगों की भावनाएं काफी आहत हुई थी। अब नितेश तिवारी की रामायण पर बन रही फिल्म रणवीर कपूर को लेकर चर्चा में है।

ये भी पढ़ें  हर शिल्पकार बनेगा Smart Artisan, यूपी सरकार की इस योजना से बदलेगा शिल्पकारों का भविष्य...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link