HealthUttar Pradesh

लखनऊ में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, गोमती नगर में 49 वर्षीय महिला संक्रमित

लखनऊ, 9 जून 2025:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में गोमती नगर, विश्वास खंड निवासी 49 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके साथ ही लखनऊ में अब तक कुल 9 कोविड केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 6 अभी एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला को हल्के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उनके परिजनों ने एक निजी लैब में जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अच्छी बात यह है कि महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है और परिवार के अन्य सदस्यों में कोई लक्षण नहीं मिले हैं।इससे पहले आशियाना, शारदा नगर, डालीगंज और त्रिवेणी नगर जैसे क्षेत्रों से भी मरीज सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि नया वैरिएंट बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक प्रभावित कर रहा है, इसलिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने जनता से भीड़भाड़ से बचने, हाथ धोने और सैनिटाइज़र का उपयोग करने की अपील की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में आस्था के साथ विकास भी: 997 लाख से चमकेंगे मंदिर, 17 परियोजनाओं से बदलेगा पर्यटन का नक्शा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link