Uttar Pradesh

हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, तीन घायल… गोरखपुर से जा रहे थे नैनीताल

शाहजहांपुर, 9 जून 2025:

यूपी के शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-बरेली हाईवे स्थित जमुका गांव के पास खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई, जिसमें सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब गोरखपुर जिले का एक परिवार छुट्टियां मनाने कार से उत्तराखंड के नैनीताल जा रहा था। इसी दौरान जमुका गांव के पास कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। बताया गया कि ट्रक से उस समय मोरंग उतारी जा रही थी। तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके परखचे उड़ गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

इस दर्दनाक हादसे में गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी डॉ. नीरज की पत्नी श्वेता द्विवेदी (42), गोरखपुर के प्रतिष्ठित शिवाय होटल के मालिक मलांव निवासी शिवम पांडेय (35) और उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मौत हो गई। कार सवार अंगद यादव (23), शालिनी पांडेय (27) और दो वर्षीय सिद्धू गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  नेपाल से दिल्ली NCR तक ड्रग्स सप्लाई! लखनऊ में 10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link