CrimeUttar Pradesh

सुल्तानपुर : अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में, वकीलों में आक्रोश

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 9 जून 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में रविवार रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात अखंडनगर क्षेत्र के मरुई किशुनदासपुर गांव में हुई, जहां 42 वर्षीय अधिवक्ता महेंद्र कुमार मौर्या को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाकर गोली मारी और मौके से फरार हो गए।
गोली लगने से अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त महेंद्र अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने देर रात एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। एसपी ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

Advertisement

दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तहसील के वकील

इस वारदात के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया है। मंगलवार सुबह कादीपुर तहसील बार एसोसिएशन ने एक आपातकालीन शोक सभा आयोजित कर घटना की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन के सचिव अखिलेश उपाध्याय ने मृतक अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही, हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई है। शोक सभा में निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन के सदस्य दो दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

ये भी पढ़ें  एलडीए 81 सौ एकड़ में बसाएगा नगर, तीन लाख लोगों को मिल सकेंगे आवास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link