Uttar Pradesh

फर्जी STF अधिकारी गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर ठगे गए व्यापारी से हड़पे चार लाख

कोलकाता के कारोबारी को रुपये वापस दिलाने का झांसा देकर की ठगी, पुलिस को मिला फर्जी आईडी कार्ड

अयोध्या, 20 फरवरी 2026:

अयोध्या में खुद को एसटीएफ अधिकारी बताकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन दिलाने के नाम पर पहले से ठगे जा चुके कोलकाता के एक व्यापारी को रुपये वापस दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने उससे चार लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस के मुताबिक, कोलकाता निवासी कारोबारी राकेश जायसवाल अयोध्या में श्री प्रसादम नाम से प्रतिष्ठान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साझेदार सूर्यांश चतुर्वेदी और अनुराग द्विवेदी ने जमीन दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब 17 लाख रुपये ले लिए थे। बाद में रुपये वापस न मिलने पर वह परेशान हो गए।

इसी दौरान अजय सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया। उसने भरोसा दिलाया कि वह उनके रुपये वापस दिला देगा। इस काम के नाम पर आरोपी ने व्यापारी से चार लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो पैसे वापस दिलाए और न ही रकम लौटाई।

ये भी पढ़ें:

मामले की शिकायत शासन और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई। एसपी के निर्देश पर अयोध्या पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर उमरी गांव का रहने वाला है।

Advertisement

आरोपी के पास से एसटीएफ की फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जमीन दिलाने और सरकारी पहचान का डर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें  'यह बच्चा उसका नहीं है...', पति ने गुस्से में दिया पत्नी को धक्का, नवजात के ऊपर गिरी मां, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link