Uttar Pradesh

‘यह बच्चा उसका नहीं है…’, पति ने गुस्से में दिया पत्नी को धक्का, नवजात के ऊपर गिरी मां, मौत

हस्तिनापुर,12 अक्टूबर 2024

दंपती की आपसी कलह ने एक 22 दिन के मासूम की जान ले ली। पति को शक था कि वह उसका बच्चा नहीं है। इसी बात पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान उसने महिला को धक्का दिया, जिससे वह नवजात के ऊपर गिर गई। बच्चा पूरी तरह से कुछ ही मिनटों में पीला पड़ गया। उसको सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

उसके बाद दंपती बच्चे की हत्या का एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। वह उसके शव के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत लिवर डैमेज होने से बताई गई।

यह है पूरा मामलासंजय कुमार पत्नी गंगा के साथ हस्तिनापुर थाने के अकबरपु गढ़ी की बंगाली कॉलोनी में रहते हैं। दोनों का इस शादी से एक बच्चा है। उनका 22 दिन पहले दूसरा बच्चा हुआ। संजय को शक था कि यह उसका बच्चा नहीं है। विवाद यहीं से दोनों के बीच बढ़ने लगा।शुक्रवार को फिर से उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि विवाद मारपीट में बदल गया। संजय को गुस्सा आ गया। उसने गंगा को धक्का दिया। वह बच्चे के ऊपर जाकर गिर गई, जिससे उसको गंभीर चोट लग गई। बच्चा तुरंत ही पीला पड़ गया। यह देखकर दोनों उसको लेकर सीएचसी पहुंचे, यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

बच्चे की मरने की जानकारी लगते ही दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। दोनों के एक-दूसरे पर बच्चे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। वह बच्चे के शव के साथ थाने पहुंचे। सीओ ने जानकारी दी कि थाना प्रभारी के सामने दोनों एक-दूसरे को बच्चे की हत्या जिम्मेदार बताया है।

ये भी पढ़ें  मां विंध्यवासिनी की आरती के समय में परिवर्तन का विरोध, डीएम से मिले श्रृंगारिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link