Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- ‘तिलचट्टों’ के सहारे सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहे सपा प्रमुख

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साधा निशाना, समाजवादी पार्टी की राजनीति पर भी उठाए सवाल, यादव व पसमांदा मुस्लिम युवाओं को लेकर राजभर ने दी नसीहत

लखनऊ, 4 सितंबर 2026:

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए तिलचट्टे के जरिए सियासी तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अब ऐसे लोगों के सहारे राजनीति आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है।

राजभर ने लिखा कि अखिलेश यादव अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बीच उनके घर में मुंह बांधकर तिलचट्टे आने लगे हैं। उन्होंने लाल रंग के स्प्रे का जिक्र करते हुए अखिलेश की राजनीति पर तंज कसा।

सपा के पुराने नेतृत्व का जिक्र

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव ने गांव-गांव साइकिल चलाकर समाजवादी पार्टी खड़ी की, अब अखिलेश यादव एसी में बैठकर तिलचट्टों के भरोसे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विदेशी ताकत व पैसे का आरोप

राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव पर सत्ता की राजनीति में विदेशी ताकतों व बड़े पैसे के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने अखिलेश को चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुआ नेता बताते हुए सैफई परिवार के बच्चों के विदेश में पढ़ने व विदेश घूमने का जिक्र किया।

युवाओं को लेकर अखिलेश को नसीहत

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट के आखिरी हिस्से में यादव समाज व गरीब जोलहा-पसमांदा मुस्लिम युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि इन युवाओं को ऐसी राजनीतिक लड़ाई में न झोंका जाए, जिससे उनका व उनके परिवार का भविष्य प्रभावित हो।

ये भी पढ़ें  अरविंद केजरीवाल को पासपोर्ट नवीनीकरण की सशर्त अनुमति, बिना इजाजत नहीं जा सकेंगे विदेश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button