Uttar Pradesh

लिपिक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वकील नाराज, तहसीलदार बोले…जांच होगी

अशरफ अंसारी

इटावा, 6 अप्रैल 2025:

यूपी के इटावा जिले की ताखा में तैनात एक तहसील कर्मी द्वारा ली जा रही रिश्वत का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में वकीलों ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक को शिकायती पत्र भी लिखा है। फिलहाल तहसीलदार ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

तहसील के वकीलों ने विधायक को भेजा शिकायती पत्र

तहसील ताखा के वकीलों द्वारा विधायक शिवपाल सिंह यादव को जो पत्र भेजा गया है। उसमें तहसील कर्मी अनिल दीक्षित पर खुलेआम रिश्वत लेने व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। वकीलों द्वारा आरोपित किये गए तहसील कर्मी अनिल दीक्षित का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमे वो अपनी कुर्सी पर बैठे हुए पांच सौ का नोट कई लोगों की मौजूदगी में लेते दिखाई देते हैं। वीडियो में ये नोट सोनू कुमार नामक व्यक्ति द्वारा सत्यापन कार्य के लिए दिया जा रहा है। वकीलों ने अपने पत्र में तहसील कर्मी को पद से न हटाने पर अप्रिय घटना होने की चेतावनी दी है।

Advertisement

तहसीलदार ने कही जांच कराने की बात

तहसील कर्मी अनिल दीक्षित के वायरल वीडियो को लेकर तहसीलदार जावेद अंसारी ने कहा कि इस मामले में एसडीएम ताखा श्वेता मिश्रा से बात कर जांच की जाएगी और उसके बाद कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर: फोरलेन पर श्रद्धालुओं की बस पर पथराव, तीन हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link