Uttarakhand

धामी का दीपावली पर तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, इन लोगों को होगा लाभ

राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये का मिलेगा बोनस, समूह ग, घ व पात्र समूह ख के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी को भी मिलेगा फायदा, छह माह से एक वर्ष तक की सेवा अवधि जरूरी

देहरादून, 3 नवंबर 2026:

धामी सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान को स्वीकृति दे दी है। इस निर्णय से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस मिलेगा

वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्य सरकार के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ के कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के उन सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को तदर्थ बोनस मिलेगा जिनका ग्रेड वेतन 4,800 रुपये तक है और जो उत्पादकता से संबद्ध किसी अन्य बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं। पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम मासिक परिलब्धियों की गणना सीमा 7,000 निर्धारित की गई है। इस आधार पर पात्र कर्मचारी को अधिकतम लगभग 6,908 का बोनस प्राप्त होगा। इसमें कैजुअल व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

31 मार्च 2026 तक सेवा में कार्यरत रहने वाले कर्मचारी होंगे पात्र

छह कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि में प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन और पांच कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में प्रत्येक वर्ष कम से कम 206 दिन कार्य करने वाले पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी तदर्थ बोनस का लाभ मिलेगा। इनके लिए बोनस की गणना 1,200 रुपये की निर्धारित मासिक सीमा के आधार पर की जाएगी, जो अधिकतम लगभग 1,184 होगी। बोनस के लिए वही कर्मचारी पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2026 को सेवा में कार्यरत थे और जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम छह माह की निरंतर एवं संतोषजनक सेवा पूरी की हो। छह माह से एक वर्ष तक की सेवा अवधि वाले पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

निकायों व विकास प्राधिकरणों के कर्मियों को भी होगा फायदा

स्थानीय निकायों एवं विकास प्राधिकरणों के लाभ में होने की स्थिति में वहां कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी तदर्थ बोनस का लाभ दिया जाएगा। इसका भुगतान संबंधित निकाय एवं विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य एक ऐसा सकारात्मक कार्य वातावरण तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक कार्मिक पूरी प्रतिबद्धता व उत्साह के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सके। सीएम ने कहा कि दीपावली खुशियों, उत्साह, समृद्धि और आपसी सद्भाव का पर्व है। इस अवसर पर कार्मिकों को तदर्थ बोनस की सौगात उनके और उनके परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाली होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  देवी महालक्ष्मी को समर्पित लक्खा मेले का आगाज...लक्ष्मी मंदिर में उमड़े भक्त, अनुष्ठान शुरू

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link