Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: फोरलेन पर श्रद्धालुओं की बस पर पथराव, तीन हिरासत में

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 2 फरवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में वाराणसी फोरलेन पर भदैया गांव के पास अराजक तत्वों ने बस पर पत्थरबाजी कर दी। बस में सवार श्रद्धालु महाकुंभ से लौट रहे थे। अचानक हुई इस हरकत से लोग सहम गए जबकि वहां मौजूद रहे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

ट्रैक्टर निकालने का बताया गया विवाद

ये भी पढ़ें:

सुल्तानपुर वाराणसी फोरलेन पर भदैया गांव के पास
जब बस पहुंची तो वहां ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसी के बाद नशे की हालत में रहे ट्रैक्टर सवार युवक ने बस के विंड स्क्रीन पर पत्थर फेंक कर मारा। ये देखकर उस पर सवार यात्री सहम गए। बस में महिलाओं समेत लगभग 60 यात्री सवार थे। मौके पर रहे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पीआरवी की टीम ने भी तीन लोगों को हिरासत में लिया है उन्हें कोतवाली लेकर गई है। हिंदूवादी संगठनों को भी खबर मिली।

Advertisement

पुलिस ने बस को सुरक्षित रवाना करवाया

पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए बस को सुरक्षित रवाना करवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाला युवक नशे की हालत में था और प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ये भी पढ़ें  भाजपा ने मनाया 'काला दिवस', केंद्रीय मंत्री बोले... कांग्रेस ने सत्ता की लालसा में की थी लोकतंत्र की हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link