Uttar Pradesh

प्रयागराज : नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र

अमित मिश्र

प्रयागराज, 4 अगस्त 2025:

यूपी के प्रयागराज जनपद के करछना ब्लॉक में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तीन विकास खंडों करछना, चाका और कौंधियारा की नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने 30 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें करछना से 13, चाका से 14 और कौंधियारा से 3 कार्यकत्रियां शामिल रहीं।

इस दौरान विधायक ने कहा कि यह केवल नियुक्ति का कार्य नहीं, बल्कि गांव की प्रत्येक आंगनबाड़ी को सेवा, संस्कार और सशक्तिकरण का केंद्र बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव में प्रशिक्षित, सक्षम और संवेदनशील आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो, जिससे पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाया जा सके।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सरोज कमलेश द्विवेदी, बीडीओ करछना अमित मिश्रा, सीडीपीओ राकेश कुमार सिंह, विकास शुक्ला, पुष्पा मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  अर्दली व ड्राइवर नहीं, सीयूजी नम्बर पर खुद बात करें डीएम-एसपी, सीएम बोले...टेस्ट कॉल भी होगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link