Uttar Pradesh

ताजमहल की सुरक्षा में चूक – अंदर काटा गया जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल

मयंक चावला

आगरा, 4 नवम्बर 2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में एक युवक ताजमहल के अंदर ही जन्मदिन सेलिब्रेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। विडियो में साफ़ दिख रहा है कि वह केक काट रहा है और एक युवती उसका फोटो खींच रही है।

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल है कि केक का डिब्बा चेकिंग के बाद भी रॉयल गेट तक कैसे पहुंच गया। अब पुरातत्व विभाग इसकी जांच करा रहा है।

ये भी पढ़ें:

ताजमहल में केक काटने के वीडियो में युवक रॉयल गेट के सामने बेंच पर बैठकर केक काटने की तैयारी करता नजर आ रहा है। दूसरा युवक मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। इसके बाद युवक केक काटकर अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा है। बेंच के पास ही केक का डिब्बा भी पड़ा हुआ है। हालांकि वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

Advertisement

इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है। अगर वीडियो कई माह पुराना भी है तो भी यह सवाल उठता है कि केक अंदर तक कैसे पहुंचा।

ये भी पढ़ें  शादी से पहले करा रहा था घर की मरम्मत...सड़क हादसे में युवक समेत दो की गई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link