Lucknow CityUttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजी आसमानी ताकत : IAF का दमदार शक्ति प्रदर्शन, राफेल-सुखोई ने बढ़ाया रोमांच

सुल्तानपुर में टच-एंड-गो, इमरजेंसी लैंडिंग और युद्धाभ्यास से दिखी वायुसेना की तैयारी, सुरक्षा के बीच हजारों लोगों ने देखा रोमांचक एयर शो

लखनऊ/सुल्तानपुर, 22 अप्रैल 2026:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बुधवार को भारतीय वायुसेना की ताकत का गवाह बना। आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। पहलगाम हमले की बरसी पर आयोजित इस विशेष एयर शो में जगुआर, सुखोई, राफेल, मिराज और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने दमदार प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026-04-22 at 6.10.28 PM

कूरेभार क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर आयोजित इस युद्धाभ्यास में सबसे पहले C-295 परिवहन विमान ने टचडाउन किया। इसके बाद तेजस, जगुआर और अन्य फाइटर जेट्स ने टच-एंड-गो ऑपरेशन और इमरजेंसी लैंडिंग ड्रिल का अभ्यास किया। विमानों की तेज रफ्तार और सटीक संचालन को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

ये भी पढ़ें:

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी में हुए इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पहुंचे। एयर शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-22 at 6.08.55 PM

वायुसेना का यह युद्धाभ्यास दिन और रात दोनों समय में किया जा रहा है जिससे ऑपरेशनल क्षमता को हर परिस्थिति में परखा जा सके। दिन में दो चरणों में विशेष अभ्यास आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरकर अपने करतब दिखाए।

इस आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। रिहर्सल के दौरान भी विमानों ने एयर स्ट्रिप पर कई बार उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया था। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
यातायात व्यवस्था को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जो एक मई तक प्रभावी रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-04-22 at 6.09.17 PM

गौरतलब है कि इससे पहले जून 2023 में भी यहां करीब चार घंटे तक इसी तरह का अभ्यास हुआ था। वहीं 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्सप्रेसवे उद्घाटन के दौरान भी वायुसेना ने टच-एंड-गो का प्रदर्शन किया था। इस बार का आयोजन और भी अधिक व्यापक और रोमांचक साबित हुआ।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : भारी बारिश से केदारनाथ मार्ग पर गिरा मलबा, कई यात्री फंसे, SDRF ने 40 को निकाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link