Uttarakhand

उत्तराखंड : भारी बारिश से केदारनाथ मार्ग पर गिरा मलबा, कई यात्री फंसे, SDRF ने 40 को निकाला

देहरादून, 3 जुलाई 2025:

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और रास्ते टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले सोनप्रयाग के पास बुधवार देर रात भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे 40 से अधिक यात्री फंस गए।

रात करीब 10 बजे स्लाइड जोन में फंसे इन श्रद्धालुओं को राहत दल द्वारा रेस्क्यू किया गया। मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने रात में ही बचाव कार्य शुरू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालांकि, मार्ग अभी ध्वस्त है। लगातार मलबा गिरने के कारण खतरा बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित क्षेत्रों में भेज रही हैं।

ये भी पढ़ें:

बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास आया भारी मलबा

Advertisement

उधर, बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास भी भारी मलबा आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बारिश के कारण आए मलबे की चपेट में एक होटल और एक यात्री वाहन आ गया। होटल में ठहरे यात्रियों और संचालक ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। हाईवे को खोलने का प्रयास जारी है, लेकिन लगातार पहाड़ी से गिरते पत्थरों के कारण जेसीबी मशीनों को भी कार्य में परेशानी हो रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

ये भी पढ़ें  धामी सरकार का नया प्लान, टिहरी हाउस से नवी मुंबई तक सरकारी संपत्तियों की बदलेगी तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link