Uttarakhand

काशीपुर से खटीमा तक सड़क मार्ग से निकला धामी का काफिला… दर्जनों जगह बरसे फूल

कई जगह बुलडोजर से हुआ अभिनंदन, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज समेत कई शहरों में देर रात तक लोग सड़कों पर करते रहे इंतजार

योगेंद्र मलिक

खटीमा/उधमसिंह नगर, 31 मार्च 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार देर रात काशीपुर से सड़क मार्ग के जरिए खटीमा पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उनका जोरदार स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर से स्वागत कर लोगों ने अलग अंदाज में अपना समर्थन जताया।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 11.14.21 AM

ये भी पढ़ें:

काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज जैसे इलाकों में देर रात तक लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर मुख्यमंत्री का इंतजार करते दिखे। युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

कई जगह छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी। हर जगह माहौल उत्साह से भरा नजर आया और लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए काफी देर तक डटे रहे।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 11.14.21 AM (1)

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा और साथ उन्हें आगे काम करने की ताकत देता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विकास के कामों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, ताकि इसका फायदा हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बाधित, केदारनाथ यात्रा दो-तीन दिन स्थगित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button