Uttarakhand

नाटक-गीतों के जरिए समझा रहे मतदान का महत्व… जानिए मतदाता सूची सुधार को कैसे मिलेगी रफ्तार

सांस्कृतिक दलों की टीम गांव-गांव पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की दे रही जानकारी, 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची होगी जारी

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल: 19 जून, 2026:

मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) को जन-जन तक पहुंचाने में सांस्कृतिक दल अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड पाबौ के अंतर्गत मरोड़ा की ग्राम सभा पाली के पंचायत घर में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

ये सांस्कृतिक दल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों में संशोधन कराने एवं मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहें हैं। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और सत्यापन कर रहे हैं।

Advertisement

Voter Awareness Via Street Plays (1)

नाटक के जरिए बताया गया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। कलाकारों ने लोगों से अपील की कि वे बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्रों को सही और पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और निर्वाचक नामावली को अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनाना है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे : सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link