Uttarakhand

“IAS मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता मामला, सचिवालय में एंट्री पर सख्त हुई धामी सरकार

देहरादून,12 नवंबर 2024

उत्तराखंड में आईएएस मीनाक्षी सुंदरम और उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के बीच का विवाद हाल ही में सुर्खियों में रहा। यह विवाद यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव के सेवा विस्तार को लेकर था, जिस पर बॉबी पंवार ने आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बाद, धामी सरकार ने सचिवालय में एंट्री को लेकर सख्ती बरतते हुए कर्मचारियों को परिचय पत्र गले में डालकर आने का आदेश जारी किया। इसके अलावा, सचिव से पत्र मांगने पर बॉबी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किया है कि सचिवालय कर्मी अब अपना परिचय पत्र गले में लटका कर ही सचिवालय में प्रवेश करें, क्योंकि लंबे समय से कई कर्मचारी यह कार्ड नहीं धारण कर रहे थे, जिससे अवांछित लोग सचिवालय में घुसने लगे थे। वहीं, बॉबी पंवार पर पिछले साल भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जब 9 फरवरी 2023 को भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान हुए पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में बॉबी समेत सात लोग गिरफ्तार हुए थे।

17 फरवरी को कोर्ट ने बॉबी पंवार और अन्य आरोपियों को इस शर्त पर जमानत दी थी कि वे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में भाग नहीं लेंगे और बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा, उन्हें किसी भी धमकी देने वाली गतिविधि से दूर रहने का आदेश दिया गया था। राज्य स्थापना दिवस पर हुए आंदोलन के बाद 85 युवकों और युवतियों पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें बॉबी पंवार भी शामिल हैं। इस आंदोलन को कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन माना गया है, और बॉबी को 14 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  Youth Dialogue: धामी ने युवाओं के साथ साझा किया New Uttarakhand Vision

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link