Sports

IPL 2026: राजस्थान ने चेन्नई को रौंदा, वैभव v व यशस्वी की धुआंधार बैटिंग से मिली आसान जीत

गुवाहाटी में खेले मुकाबले में पहले गेंदबाजों ने सीएसके को 127 पर रोका, फिर 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया, जेमी ओवरटन की पारी बेअसर रही, आज आज न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का गुजरात टाइटन्स से होगा सामना

स्पोर्ट्स डेस्क, 31 मार्च 2026:

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। 128 रन का लक्ष्य टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इधर आज न्यू चंडीगढ़ स्थित स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से होगा।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और फैसला सही साबित हुआ। पिच में हल्की नमी का फायदा उठाते हुए गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को शुरू से ही दबाव में रखा। गायकवाड़ और संजू सैमसन दोनों ही 6-6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम लगातार विकेट गंवाती रही।

मिडिल ऑर्डर में भी कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। हालांकि जेमी ओवर्टन ने 36 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को 127 तक पहुंचाया। आखिरी विकेट के लिए उन्होंने अहम रन जोड़े, लेकिन टीम को बड़ा स्कोर नहीं दिला सके। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांदरे बर्गर और रविन्द्र जडेजा ने असरदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एक ही ओवर में दो अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को यशस्वी जायसवालl और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन ठोक दिए, जिसमें चौके और छक्कों की बरसात दिखी। उनके आउट होने के बाद भी मैच पर राजस्थान की पकड़ बनी रही। जाइसवाल ने 38 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक टिके रहे। ध्रुव जुरेल ने भी तेज 18 रन जोड़े, जबकि कप्तान रियान पराग ने आखिर में मैच खत्म किया। चेन्नई की ओर से सिर्फ दो विकेट ही मिल सके, जो अंशुल कंबोज के नाम रहे। राजस्थान ने मुकाबले को एकतरफा अंदाज में खत्म किया और टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत दर्ज की।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 11.02.25 AM (1)

मंगलवार को आईपीएल 2026 का चौथा मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर में होगा। इसमें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से होगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पति को फंसाने के लिए बेटी की हत्या कर दी... लिव-इन में रह रही युवती को पुलिस ने दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button