Uttar Pradesh

सीएम योगी ने किया शिलान्यास…चुनाव आयोग को डेढ़ साल में मिल जाएगा अपना छह मंजिला भवन

लखनऊ, 29 अगस्त 2025 :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अवध विहार योजना में प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग के भवन निर्माण का शिलान्यास किया। विधि विधान से भूमिपूजन कर उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ वर्ष में ये भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

शिलान्यास समारोह में सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उत्तर प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग सर्वाधिक जनप्रतिनिधियों का चुनाव करता है। यहां 12 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। ऐसे आयोग के पास अपना भवन तक नहीं था पर अब डेढ़ वर्ष में आयोग का छह मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाएगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर मजबूत है, तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है, विकास के प्रति आग्रही बनती है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता केवल मतदाता नहीं, ‘जनार्दन’ भी है। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश, तो विकसित उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी उतनी ही विकसित और सशक्त हो, यह आवश्यक है और आज उसकी नींव यहां पर ‘राज्य निर्वाचन आयोग’ ने रखी है। हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी व्यक्ति की बुनियादी जरूरतें हैं और आयोग के पास अपना भवन तक नहीं था। अब ये कमी दूर हो जाएगी। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  LPG संकट पर अखिलेश का हमला, कहा... सरकार कमी स्वीकारे तो लोग खुद सहयोग करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link