Uttar Pradesh

आगरा के होटल में छिपा था छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती… पुलिस ने ऐसे दबोचा

आगरा, 28 सितंबर 2025:

दिल्ली से फरार छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को पुलिस ने आगरा में दबोच लिया। वह ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार तड़के छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

होटल कर्मचारियों के अनुसार दो अधिकारी सादे कपड़ों में होटल पहुंचे और रजिस्टर चेक करने के बाद कमरा नंबर 101 में गए। वहां करीब 15 मिनट तक पूछताछ के बाद चैतन्यानंद को उसके सामान के साथ हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के मुताबिक चैतन्यानंद सरस्वती दिल्ली के बसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में मैनेजर था। संस्थान की पीजी डिप्लोमा कर रही छात्राओं ने उस पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी आधार पर संस्थान प्रबंधन ने 4 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पर लुकआउट नोटिस भी जारी था।

ये भी पढ़ें:

केस दर्ज होने के बाद फरार आरोपी आगरा पहुंचा और होटल में छिपा था। उसने होटल के रजिस्टर में अपना नाम “स्वामी पार्थसारथी” दर्ज कराया था। वह शनिवार शाम चार बजे होटल पहुंचा और रात में रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया। होटल स्टाफ को उसके आपराधिक इतिहास की कोई जानकारी नहीं थी।

छानबीन के दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन मिली जिसके आधार पर टीम होटल पहुंची। दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। हालांकि आगरा पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें  मेरठ : कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था अवैध स्पा सेंटर, पुलिस ने 4 पुरुष और 8 युवतियों को घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link