Uttar Pradesh

फतेहपुर: 300 मीटर तक डीसीएम ने घसीटा ई-रिक्शा, छात्रा और चालक की मौत

फतहपर,26 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूल जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ई-रिक्शा डीसीएम में फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार पाल और छात्रा सृष्टि (8) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, ई-रिक्शा में सवार 5 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक बच्ची को कानपुर रेफर किया गया।

हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और डीसीएम चालक की तलाश शुरू कर दी है। एडीशनल एसपी विजय शंकर मिश्र के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह हादसा बिंदकी-ललौली सड़क मार्ग पर फरीदपुर मोड़ के पास हुआ, जब ई-रिक्शा और डीसीएम की भिड़ंत हुई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए 'आरएसएस पृष्ठभूमि वाले नए चेहरे' की तलाश तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link