Uttar Pradesh

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, किया सुग्रीव किला द्वार का अनावरण

अयोध्या, 20 नवंबर 2024:

यूपी के नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा।
इसके बाद योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुग्रीव किला पहुंचे और राजगोपुरम द्वार का संत समाज की मौजूदगी में अनावरण किया। मालूम हो कि रामजन्मभूमि पथ चौड़ा करने के दौरान सुग्रीव किला का मुख्य द्वार तोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : इंदिरा नगर में डूडा के परियोजना अधिकारी ने की आत्महत्या, लंबे समय से थे डिप्रेशन में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link