Uttar Pradesh

“गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों में मौसम का हाल: कोहरा या धूप?”

दिल्ली,25 जनवरी 2025

उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो गया है और दिन में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है. दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी रहेगा, और अगले 3-4 दिन में कड़ाके की ठंड का असर हो सकता है. यहां तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और 29-30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल और अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. 26 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम और अन्य क्षेत्रों में घने कोहरे का असर रहेगा.

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हिमानी नरवाल : कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, मोबाइल और जेवर बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link