Uttar Pradesh

UP : एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनीं बीएड छात्रा आकृति उपाध्याय, लोगों की शिकायतें भी सुनीं

बलिया, 23 सितंबर 2025:

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत बीएड की छात्रा आकृति उपाध्याय को एक दिन के लिए कोतवाली का चार्ज सौंपा गया। एसएचओ बनीं आकृति उपाध्याय ने महिलाओं से जुड़ी कई शिकायतों की सुनवाई की और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और समय पर निस्तारण सुनिश्चित होगा। आकृति ने महिला हेल्पलाइन नंबरों पर आने वाली शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेने और पीड़िताओं को त्वरित मदद उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कोतवाली के एसएचओ क्षितिज त्रिपाठी भी मौजूद रहे। यह पहल महिला सशक्तिकरण और पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में CM योगी पहुंचे पत्रकारों के बीच, बोले... निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button