Ho Halla SpecialUttar Pradesh

अपने कुंभ को न करें मैला… सुल्तानपुर से भेजे 18 हजारथाली, गिलास और थैला

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 8 जनवरी 2025:

महाकुंभ को स्वच्छ रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के अभियान ‘अपने कुंभ को न करें मैला-प्रयोग में लाएं थाली और थैला’ के तहत सुल्तानपुर से 18 हजार से अधिक स्टील की थाली, गिलास और कपड़े के थैले प्रयागराज भेजे गए हैं।

भंडारों में इस्तेमाल होंगी थाली व गिलास

आरएसएस के काशी प्रान्त के पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन ने बताया कि संगठन के स्थानीय कार्यालय से स्टील की 5441 थाली व 3033 गिलास और कपड़े के 10111 थैले प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ों को भेजे गए हैं। प्रयागराज में जहां-जहां अखाड़ों में भण्डारे चलेंगे वहां पर इन थालियों व गिलास का प्रयोग होगा। प्लास्टिक और थर्माकोल की थालियों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

आरएसएस ने अब तक भेजीं 15 लाख थालियां

कृष्ण मोहन के मुताबिक अब तक प्रयागराज में 15 लाख थाली और 35 लाख थैले भेजे जा चुके हैं। इस बार महाकुंभ में 50 हजार मैट्रिक टन से ज्यादा डिस्पोजल कचरा जनरेट होने की उम्मीद है। ये गंगा और यमुना के प्रदूषण को बढ़ाने वाला है। ऐसा कचरा कम करने के लिए संघ के लाखों स्वयं सेवकों और सामाजिक संगठनों के प्रयत्न से हर घर से एक थाली और एक थैला लेकर महाकुंभ भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  'अच्छे रिटर्न' का वादा कर महिला ने इंजीनियर से ठगे, 62 लाख रुपये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link