Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ से राज्यपाल ने किया दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करने का किया आह्वान

महाकुंभ नगर, 23 जनवरी 2025:

महाकुंभ पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया। बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

मोरारी बापू से सुनी श्रीरामचरित मानस कथा

महाकुंभ में आयोजित परमार्थ निकेतन शिविर में राज्यपाल ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने शिविर में राष्ट्रसंत पूज्य मोरारी बापू जी के श्रीमुख से हो रही श्रीरामचरित मानस कथा सुनी। आनंदी बेन पटेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके पराक्रम और साधना को नमन किया। कहा कि महापुरुष अपने कार्यों और विचारों से सदैव जीवंत रहते हैं।

ये भी पढ़ें:

श्रीरामचरित मानस के माध्यम से समझाया श्रद्धा और आस्था का महत्व

मोरारी बापू ने श्रीरामचरित मानस के माध्यम से श्रद्धा और आस्था का महत्व समझाया। कहा कि कथा, धर्म और परमार्थ का गूढ़ अर्थ प्रदान करती है। मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि श्रीरामचरित मानस, श्रीराम का सजीव चरित्र है। उन्होंने पूज्य बापू की कथा को सत्य, प्रेम और करुणा का संगम बताया। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा कि सत्संग और कथा मन की गुलामी से आज़ादी प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें  PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल: UP के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 4335 करोड़ रुपये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link