Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : एसडीएम का पेशकार, रिश्वत लेते गिरफ्तार

सुल्तानपुर, 2 दिसंबर 2024:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक एसडीएम के पेशकार को रिश्वत लेते हुए सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा है। उस पर जमीन बंटवारे के केस में स्टे दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।

आरोपी पेशकार समरजीत पाल जयसिंहपुर एसडीएम की कोर्ट में तैनात था। तहसील क्षेत्र के ग्राम पारसपट्टी निवासी अल्लादीन का एसडीएम कोर्ट में जमीन के बंटवारे का मुकदमा चल रहा था। इसमें स्टे दिलाने के लिए पेशकार रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत अल्लादीन ने एंटी करप्शन में की। एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। सोमवार को शिकायतकर्ता को पेशकार को पैसा देने के लिए पहुंचा। पैसे लेते ही पेशकार को टीम ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम ने काशी में देखी पीएम के आगमन की तैयारियां, अफसरों से लिया फीडबैक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link