Uttar Pradesh

लखनऊ : पुलिस ने संभल जाने से रोका, बिफरे कांग्रेसी… सड़क पर बैठे

लखनऊ, 2 दिसंबर 2024:

यूपी के संभल में हुई हिंसा को लेकर सियासत थम नहीं रही है। रोक के बावजूद संभल के लिए लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर से निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य नेताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इस पर कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने हंगामा किया। पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

हंगामे के बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा। हम वहां की स्थिति की अपने स्तर से जांच करेंगे। मालूम हो कि दो दिन पहले सपा नेता संभल जाने पर अड़े थे तो आज कांग्रेस के नेताओं ने संभल जाने का ऐलान किया था। इसकी भनक लगते ही लखनऊ पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की घेराबंदी कर दी। इससे पहले पार्टी के कई नेता कार्यालय में डेरा जमा चुके थे। दोपहर में कार्यालय से बाहर निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक लिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सेप्टीसीमिया' ने ली थी तेंदुए की जान... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link