CrimeTravelUttar Pradesh

स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत…परिजनों ने किया बवाल

अशरफ अंसारी

इटावा, 13 मई 2025:

यूपी के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत बकेवर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 9 की छात्रा की जान चली गई। मंगलवार सुबह 15 वर्षीय सरिता, जो MSK इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थी, स्कूल जा रही थी तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों की भीड़ के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया।

ये भी पढ़ें:

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को मामले की गंभीर जांच का भरोसा दिलाया।

Advertisement

एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि छात्रा सड़क पार कर रही थी, तभी डंपर ने उसे कुचल दिया। ट्रक को मौके पर पकड़ लिया गया है, लेकिन चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें  सीएम का सपा पर हमला, बताया…लूट के पैसों से विदेश में बने होटल, करते थे एय्याशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link