DelhiNationalPolitics

दिल्ली में चुनावी दंगल : महाकुंभ में स्नान करके पहुंचे सीएम योगी… केजरीवाल को खूब धोया

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025:

महाकुंभ में स्नान कर दिल्ली पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चुनावी सभा के दौरान अरविंद केजरीवाल को खूब धोया। दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरे सीएम योगी ने किराड़ी से भाजपा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में कर सकती है स्नान?

सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला किया। कहा कि हमारी पूरी कैबिनेट में कुंभ में स्नान किया। सवालिया लहजे में कहा कि क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना जी में स्नान कर सकती है। केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

देश की राजधानी की हो गई दुर्गति

उन्होंने कहा कि आज मुझे यहां की सड़कों को देखने का मौका मिल रहा है। मैं देख रहा हूं कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है? दिल्ली में जगह जगह इतना कूड़ा है कि राष्ट्रीय राजधानी की दुर्गति हो गई है। वाहनों को सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। योगी ने लोगों से कहा कि आप प्रयागराज जाएंगे तो शानदार सड़कें मिलेंगी। गंदगी नजर नहीं आएगी। दिन-रात बिजली मिलेगी। सड़क, रेल के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

‘केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया’

चुनावी सभा के दौरान योगी ने अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले किए। कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया। जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी देगा। आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की मशीन है। इसने दिल्ली को बदसूरत बना दिया है। ऐसी पार्टी को फिर सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।

केजरीवाल पर लगाया देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप

योगी ने केजरीवाल पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और दंगे कराने का भी आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली में घुसपैठियों को आप आधार कार्ड वितरित कर रही है। दिल्ली में रोहिंग्या को आबाद किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ अरविंद केजरीवाल खिलवाड़ कर रहे हैं। दिल्ली में इन्होंने दंगे करवाए।

ये भी पढ़ें  Realme GT8 Pro भारत में हुआ लॉन्च, क्या यह साबित होगा 2025 का सबसे एडवांस एंड्रॉयड फोन?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link