Lucknow City

Lucknow News: CHO का हल्लाबोल… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेरा, बोले- मांगें माने बिना नहीं थमेगा आंदोलन

ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना जारी, प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की मांग की, समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का आंदोलन बुधवार को और तेज हो गया। सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने से नाराज सीएचओ ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लंबित मांगों के समाधान और सरकार से तत्काल वार्ता की मांग उठाई।

सीएचओ प्रतिनिधियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने का प्रयास किया। प्रतिनिधियों का दावा है कि उपमुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले और वार्ता किए बिना वहां से चले गए। इसके बाद आंदोलनरत सीएचओ में नाराजगी देखी गई।
lucknow-news-cho-protest-deputy-cm-brajesh-pathak-residence-gherao (2)

सीएचओ ने कहा कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं लेकिन समाधान नहीं होने से आंदोलन जारी रखना उनकी मजबूरी है। इससे पहले सीएचओ के चारों संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों समेत आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की थी। प्रतिनिधिमंडल ने सीएचओ की मांगों और मौजूदा परिस्थितियों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान की मांग रखी।

ये भी पढ़ें:

सीएचओ प्रतिनिधियों के अनुसार वार्ता के दौरान उनकी मांगों को स्वीकार करने से स्पष्ट इनकार कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों में लागू व्यवस्थाओं से उत्तर प्रदेश की नीतियां बाध्य नहीं हैं और प्रदेश अपनी नीतियों के अनुसार ही काम करेगा। वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने के बाद सीएचओ संगठनों ने ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का फैसला किया है। बुधवार को डिप्टी सीएम आवास के घेराव को इसी आंदोलन की अगली कड़ी बताया गया।

Advertisement

सीएचओ प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से प्रतिनिधिमंडल के साथ तत्काल वार्ता कर लंबित समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मांगों पर ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और मजबूती दी जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना...लाखों का माल व सबूत दोनों समेट ले गए

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link